गुरुवार, 18 अगस्त 2016

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर – निलय श्रीवास्तव

लेख का अंश… अहिल्याबाई एक अद्वितीय वीरांगना थीं। जब वह युद्ध क्षेत्र में उतरती थी, तो अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देती थी। सिंहनी के समान उनकी दहाड़ थी। दुर्गा की शक्तिवाहिनी तलवार उनके हाथ में रहती थी। वीरता के साथ-साथ बुद्धिमता अहिल्या एक कुशल प्रशासक भी थीं। प्रजा को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहीं। मध्यप्रदेश ऐसी वीरांगना को पाकर गौरवान्वित अनुभव करता है। इन्दौर को अहिल्या नगरी के नाम से भी जाना जाता है। रणबांकुरों की भूमि औरंगाबाद महाराष्ट्र के चौड़ी नामक गाँव में अहिल्या बाई का जन्म सत्रह मई 1725 को मानकोजी शिंदे के घर हुआ था। उस रूढ़िवादिता के दौर में जब बालिकाओं के लिए शिक्षा स्वप्न की बात थी, तब मानकोजी शिंदे ने अपनी बेटी अहिल्या की शिक्षा पर विशेष बल दिया। अहिल्या लगनशील थीं। विद्यार्थी जीवन में ही अपनी प्रतिभा का परिचय उन्होंने दे दिया था। आठ वर्ष की छोटी उम्र में ही उनका विवाह इन्दौर रियासत के प्रथम शासक मल्हार राव होलकर के पुत्र खांडेराव होलकर के साथ कर दिया गया। अहिल्याबाई को अधिक दिनों तक दांपत्य सुख प्राप्त नहीं हो पाया। भरतपुर के पास किलेर के किले के संघर्ष में अहिल्याबाई के पति खांडेराव होलकर का निधन हो गया। राज्य के एकमात्र उत्तराधिकारी की इस तरह मृत्यु हो जाने पर मल्हार राव को बड़ा आधात लगा। अहिल्याबाई उनके साथ सती होना चाहती थी, किन्तु मल्हार राव ने उन्हें रोक लिया। उन्हें अपनी पुत्रवधू की बुद्धिमता और कुशलता पर पूर्ण विश्वास था। इस अधूरे लेख को पूरा सुनने के लिए ऑडियो की मदद लीजिए…

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Labels