मंगलवार, 19 जनवरी 2016

फैसला - भीष्‍म साहनी

रावलपिंडी पाकिस्तान में जन्मे भीष्म साहनी आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उन्‍हें हिन्दी साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक माना जाता है। हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता बलराज साहनी के छोटे भाई होने का गौरव प्राप्‍त भीष्‍म साहनी को विशेषत रुप से उनके उपन्‍यास तमस से जाना जाता है। उन्हें १९७५ में तमस के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, १९७५ में शिरोमणि लेखक अवार्ड (पंजाब सरकार), १९८० में एफ्रो एशियन राइटर्स असोसिएशन का लोटस अवार्ड, १९८३ में सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड तथा १९९८ में भारत सरकार के पद्मभूषण अलंकरण से विभूषित किया गया। उनके उपन्यास तमस पर १९८६ में एक फिल्म का निर्माण भी किया गया था। प्रस्‍तुत है, उनकी एक कहानी फैसला...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Labels